यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ganga Dussehra 2023: स्नान पर्व आज, हरिद्वार पैक; 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
Ganga Dussehra 2023 हरिद्वार सहित उत्तराखंंड के विभिन्न गंगा घाटों पर भोर से ही स्नान और पूजन का दौर जारी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा स्नान पर्व आज यानी मंगलवार को मनाया जा रहा है। हरिद्वार सहित उत्तराखंंड के विभिन्न गंगा घाटों पर भोर से ही स्नान और पूजन का दौर जारी है। दोपहर 3:00 बजे तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।
वहीं गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हरिद्वार पहुंच गई। होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं श्रद्धालुओं से फुल हो गए। गंगा आरती के समय हरकी पैड़ी सहित गंगा घाट श्रद्धालुओं से लबालब भर गए।
अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
दो दिनी स्नान पर्व को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरा मेला क्षेत्र चार सुपर जोन, 16 जोन व 37 सेक्टरों में बांटा गया है। एसएसपी अजय सिंह ने ब्रीफिंग लेते हुए पुलिसकर्मियों को अनुशासन और सेवा भाव से डयटी करने के निर्देश दिए।
हरिद्वार की लगभग सभी पार्किंग फुल
मंदिरों और घाटों को निरंतर खाली कराया जाए
