बगीचे में पानी पीने जा रही किशोरी को पकड़ा और किया सामूहिक दुष्कर्म
रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रुड़की, [जेएनएन]: सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री और भतीजी रविवार की दोपहर बगीचे में पानी देने जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही भूरा पुत्र गरीब और इमरान पुत्र जान इलाही मिले। उन्होंने उसकी पुत्री और भतीजी को गलत नियत से रोक लिया।
दोनों को पास के टीन शेड में ले जाने लगे। उसकी भतीजी किसी तरह छूटकर घर आ गई, लेकिन उसकी पुत्री को आरोपियों ने पकड़ लिया। भतीजी के बताने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो हकीकत पता चली। पुत्री ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भूरा और इमरान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।