Move to Jagran APP

प्रॉपर्टी डीलर ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दष्कर्म, घर बिकवा 15 लाख भी हड़पे

हरिद्वार के मंगलौर में एक महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

By Edited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 02:37 PM (IST)
प्रॉपर्टी डीलर ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दष्कर्म, घर बिकवा 15 लाख भी हड़पे
प्रॉपर्टी डीलर ने शादी का झांसा देकर विधवा से किया दष्कर्म, घर बिकवा 15 लाख भी हड़पे

हरिद्वार, जेएनएन। मंगलौर के एक प्रॉपर्टी डीलर पर विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने दुष्कर्म के साथ-साथ विधवा का घर बिकवा कर 15 लाख रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। 

loksabha election banner
पुलिस के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक विधवा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके पड़ोस में मंगलौर निवासी प्रॉपर्टी डीलर शमशाद रहता है। उसने पीड़िता को झांसा दिया कि उसका मकान बिकवाने के बाद वह उससे शादी कर लेगा और दोनों साथ रहेंगे। महिला उसकी बातों में आ गई। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने विधवा के साथ कई बार दुष्कर्म भी किया।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद शमशाद ने 15 लाख रुपये में उसका मकान बिकवा दिया और पैसे लेकर फरार हो गया। बाद में संपर्क होने पर उसने शादी करने से भी मना कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी विकास भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.