Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर लिंक खोलते ही फैक्ट्रीकर्मी के खाते से उड़ गए 14 हजार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 07 Dec 2019 01:19 PM (IST)

    एक फैक्ट्रीकर्मी के मोबाइल पर लिंक भेजकर साइबर ठग ने उसके खाते से 14 हजार की रकम साफ कर दी। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है।

    मोबाइल पर लिंक खोलते ही फैक्ट्रीकर्मी के खाते से उड़ गए 14 हजार

    रुड़की, जेएनएन। एक फैक्ट्रीकर्मी के मोबाइल पर लिंक भेजकर साइबर ठग ने उसके खाते से 14 हजार की रकम साफ कर दी। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है।

    सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के डंढेरा निवासी पवन कुमार हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। गत देर शाम उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक के मुख्यालय का अधिकारी बताया। उसने बताया कि उनका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं हुआ है। इसके लिए कई बार उनके पास मैसेज भी भेजे गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बावजूद इसके उन्होंने खाता आधार से लिंक नहीं किया। इसके चलते उनके एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर दिया गया है। शीघ्र ही उनका बैंक खाता बंद कर दिया जाएगा। यह सुनकर फैक्ट्रीकर्मी सकते में आ गए। बैंक अधिकारी बने व्यक्ति ने उनका आधार को बैंक से ऑनलाइन लिंक करने को कहा। इसके लिए उसने आधार नंबर की जानकारी ली। 

    फैक्ट्रीकर्मी ने उसे अपना आधार नंबर बता दिया। इसके कुछ ही देर बाद उसने मोबाइल पर एक लिंक भेजा। उसने इस लिंक खोलने को कहा। उसके झांसे में आए फैक्ट्रीकर्मी ने जैसे ही लिंक खोला तो खाते से 14 हजार की रकम साफ हो गई। खाते से रकम की निकासी का मैसेज आते ही फैक्ट्रीकर्मी के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने इस बावत पुलिस को तहरीर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत ङ्क्षसह ने बताया कि मामले की जांच की जा रह है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

    फर्जी खाता खोलकर 12 हजार की रकम निकाली

    रुड़की ब्लॉक के ग्राम प्रधान पर एक महिला ने फर्जी बैंक खाता खोलकर फर्जी दस्तावेज के जरिये मनरेगा की रकम निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। 

    रुड़की ब्लॉक के एक गांव निवासी ग्रामीण का प्रधान के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीण ने सूचना के अधिकार के तहत ग्राम प्रधान से मनरेगा के तहत होने वाले काम की सूचना मांगी थी। साथ ही, उन लोगों के बारे में भी जानकारी मांगी थी। जिन्हें मनरेगा योजना के तहत मजदूरी की रकम जारी की गई है। 

    ग्रामीण का आरोप है कि उसकी पत्नी का नाम भी उन लोगों में शामिल था। जिसके खाते में मनरेगा के तहत किए गए कार्यो के 12 हजार रुपये भेजे गए थे। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की आइडी से प्रधान ने फर्जी बैंक खाता खोलकर 12 हजार रुपये की रकम निकाली गई है। इस मामले में अब ग्रामीण की पत्नी सुमन सैनी ने पुलिस को तहरीर दी है। 

    यह भी पढ़ें: जालसाजों ने कूर्मांचल बैंक को लगाई चार करोड़ से ज्यादा की चपत Dehradun News

    सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने इस मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: साइबर ठगों के गैंग का पर्दाफाश, दो महिला समेत पांच गिरफ्तार Dehradun News