Move to Jagran APP

कर्मचारियों का परखा वन्य जीव ज्ञान

हरिद्वार राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से इस बार स्कूलों के साथ ही पार्क कर्मचारियों

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 05:35 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 05:35 PM (IST)
कर्मचारियों का परखा वन्य जीव ज्ञान
कर्मचारियों का परखा वन्य जीव ज्ञान

हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से इस बार स्कूलों के साथ ही पार्क कर्मचारियों की भी प्रतियोगिता परीक्षा कराई गई। जिसमें प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को शासन स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत हर साल स्कूल-कॉलेजों में राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता परीक्षा कराई जाती हैं। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मलित होते हैं, लेकिन इस बार पार्क प्रशासन की ओर से स्कूल-कालेजों के साथ ही कर्मचारी प्रतियोगिता परीक्षा भी आयोजित कराई गई। जिसमें पार्क की हरिद्वार रेंज समेत 10 रेंज के 140 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में रेंजर से नीचे के सभी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। वन दारोगा केएन तिवारी ने बताया कि परीक्षा का मकसद कर्मचारियों को वन्य जीवों और पार्क के बारे में अधिकाधिक जानकारी दिलाना है। बताया कि परीक्षा कराने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को मुख्यालय भेज दिया गया है। परीक्षा के परिणाम के बाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले कर्मचारियों को मुख्यालय में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। (संस)

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.