Move to Jagran APP

महिला वोटरों को साधने महिला विग मैदान में

नगर निगम चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। चुनाव में अबतक पुरुष वोटर पर ही ध्यान दिया जा रहा था लेकिन अब प्रत्याशियों का फोकस महिला वोटरों पर भी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 08:20 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:15 AM (IST)
महिला वोटरों को साधने महिला विग मैदान में
महिला वोटरों को साधने महिला विग मैदान में

संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। चुनाव में अबतक पुरुष वोटर पर ही ध्यान दिया जा रहा था, लेकिन अब प्रत्याशियों का फोकस महिला वोटरों पर भी है। इसके चलते प्रत्याशियों ने अपने परिवार और परिचित परिवार की महिलाओं की विग तैयार कर उन्हें भी मैदान में उतार दिया है। यह विग सिर्फ महिला वोटरों से ही संपर्क कर रही हैं।

loksabha election banner

नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रत्याशी चुनाव प्रचार की रणनीति भी बदल रहे हैं। अभी तक प्रत्याशियों का पूरा जोर पुरुष मतदाताओं पर ही था, लेकिन अब महिला मतदाताओं को भी साधने पर फोकस किया जा रहा है। नगर निगम चुनाव में 66646 महिला वोटर हैं। यदि प्रत्याशी महिला वोटरों को अपने पक्ष में कर लेते हैं तो उनकी जीत कोई नहीं रोक सकता। ऐसे में माना यही जा रहा है कि चुनाव में महिला वोटर ही निर्णायक साबित होंगी। महिला वोटरों की संख्या को देखते हुए प्रत्याशियों ने अपने घर और परिवार की महिलाओं की टीमें बनाई हैं। ये टीमें घर-घर जाकर महिला वोटरों से बातचीत कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.