गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग, दो बुरी तरह झुलसे
हरिद्वार जिले के लालढ़ांग में एक घर में अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिसमें एक महिला और युवती बुरी तरह से झुलस गए।
लालढांग, [जेएनएन]: घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिसको बुझाते समय एक महिला और युवती बुरी तरह से झुलस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल सिलेंडर की आग पर काबू पाया और दोनों घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा।
दरअसल, गाजीवाली निवासी पंडित गिरीश चंद्र जोशी की पत्नी सुबह रसोई में चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गर्इ। महिला ने शोर मचाया तो उसका पति और उसकी बहन रसोई में पहुंचे। वहां का नजारा देख उन्हें कुछ समझ नहीं आया।
जिसके बाद महिला और उसकी बहन आग आग बुझने की कोशिश करने लगे। आग इतनी भयंकर थी कि महिला गीता देवी और उसकी बहन उमा बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना श्यामपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक विजय सैलानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बहादुरी का परिचय देते हुए जलते सिलेंडर के ऊपर कंबल डाल बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया। आग बुझने के काफी देर तक भी सिलेंडर से धुंआ निकलता देख पुलिस ने सिलेंडर को घर से बाहर निकाला।
वहीं कुछ ही देर में दमकल कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक सिलेंडर की आग पर काबू पा लिया गया था। एसओ श्यामपुर प्रदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों की जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: देवप्रयाग में सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, सामान राख