निगम दिखाएगा शहर में लोगों को फिल्म हल्का
संवाद सहयोगी, रुड़की: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर निगम की ओर से स्वच्छता पर आधारित फिल्म
संवाद सहयोगी, रुड़की: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर निगम की ओर से स्वच्छता पर आधारित फिल्म 'हल्का' दिखाई जाएगी। इसके लिए निगम ने शहर के एक सिनेमाघर से संपर्क किया है। यह फिल्म दो दिन दिखाई जायेगी। एक दिन नगर निगम कर्मचारी और दूसरे दिन शहर के लोगों और छात्र-छात्राओं को फिल्म दिखाई जायेगी।
फिल्म आइ एम कलाम और कड़वी हवा के निर्देशक नील माधव पांडा ने स्वच्छता पर आधारित हल्का फिल्म बनाई है। यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है। एमएनए अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि हल्का फिल्म को दिखाने का पूरा खर्च नगर निगम वहन करेगा। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ना और प्रेरित करना है। फिल्म के लिए अभी तिथि निर्धारित नहीं हो पाई है। इसके लिए लिए एक सिनेमाघर से संपर्क किया गया है। लोगों को यह फिल्म नि:शुल्क दिखाई जाएगी। वहीं, निगम की ओर से शहर में गंगनहर घाटों की सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही शहर के लगी सभी प्रतिमाओं को भी साफ किया जाएगा। इसके लिए निगम सामाजिक संगठनों से भी संपर्क कर रहा है। अभियान के तहत गंगनहर के दोनों घाटों को साफ किया जाएगा। सभी मुख्य चौराहों और पार्क आदि में लगी महान व्यक्तियों की प्रतिमाओं को साफ किया जाएगा।