Move to Jagran APP

कर्मचारियों और व्यापारियों ने मनाई होली

संवाद सहयोगी हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने अध्यक्ष मृदुल कौशिक के स

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 08:00 PM (IST)
कर्मचारियों और व्यापारियों ने मनाई होली
कर्मचारियों और व्यापारियों ने मनाई होली

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने अध्यक्ष मृदुल कौशिक के संयोजन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि होली उल्लास व उत्साह का पर्व है। धर्मनगरी में पर्वो की महत्ता व्यापारियों व आम जनमानस की खुशी से ही प्रतीत होती है। होली पर्व को एकता व भाईचारे के रूप में मनाना चाहिए। होलिका दहन से ही बुराईयों का अंत हो जाता है।

loksabha election banner

महापौर अनीता शर्मा ने कहा कि राग रंग का यह लोकप्रिय पर्व बसंत का संदेश वाहक भी है। होली के पर्व की तरह इसकी परंपराएं भी अत्यंत प्राचीन हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व समाज को समरसता का संदेश भी देता है। पूर्व महापौर मनोज गर्ग ने कहा कि होली रंगों, हंसी, खुशी का पर्व है। सभी को मिलजुल कर पर्व को मनाना चाहिए। इस मौके पर व्यापारी नेता कैलाश केशवानी व अरविन्द मंगल, अनूप सिंह, सिद्धू, सुनील गुलाटी, दीपक अग्रवाल, प्रियव्रत गुप्ता, सिद्धेश्वर, राहुल अग्रवाल, जलालुद्दीन, सुरेंद्र अग्रवाल, सतपाल सिंह, योगेश वाधवा आदि मौजूद रहे।

उधर, विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दूसरे के साथ जमकर फूलों की होली खेली। देवपुरा स्थित विभाग के कार्यालय पर उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व राज्य मंत्री एपी अमोली ने कहा कि होली खुशियों, भाईचारे व एकता का पर्व हैं। होली रंगों व उल्लास के साथ एकता का संदेश भी देती है। इस मौके पर डीके राणा, रमेश रमन, रिजवान अली, ललित शर्मा, रणवीर शर्मा, सुधांशु शर्मा, कपिल उप्रेती, बहाजुद्दीन, संदीप शर्मा, डीके चावला, वरूण शर्मा, विवेक शर्मा, नीरज कुमार, पंकज गौड़, राजकुमार शर्मा, राहुल नेगी, सूरज, उप्रेती, राजीव कश्यप आदि कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में अधिवक्ताओं, स्टांप विक्रेताओं द्वारा होली खेली गयी। इस मौके पर एडवोकेट आशुतोष सोती, एडवोकेट जगदीश प्रसाद शुक्ला, प्रभात त्यागी, सरदार गुरबाज सिंह, सत्यपाल सिंह सैनी, श्रवण कुमार, अरविन्द कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.