नारसन में गरजे किसान, आंदोलन की चेतावनी
संवाद सूत्र, नारसन : राजा महेंद्र प्रताप प्रेम सभा डिग्री कॉलेज के खेल मैदान की विवादित भूमि को ल
संवाद सूत्र, नारसन : राजा महेंद्र प्रताप प्रेम सभा डिग्री कॉलेज के खेल मैदान की विवादित भूमि को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को किसानों की पंचायत हुई। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसी भी कीमत पर जमीन पर कब्जा होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने जमीन पर कब्जा होने की स्थिति में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
दो दिन पहले नारसन में विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर बवाल हो गया था। पुलिस ने लाठियां भांजकर मामले को शांत कराया था। इस मामले में किसानों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया था। मंगलवार को किसानों की महापंचायत में भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि इस जमीन पर चीनी मिल को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चीनी मिल किसानों का गन्ने का भुगतान तो नहीं कर रही है, उल्टे उनका उत्पीड़न करने पर तूली है। जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि इस भूमि पर किसान भवन का निर्माण होना था। लेकिन मिल प्रबंधन ने गलत तरीके से कब्जा किया है। इस अवसर पर प्रबंधक नरेश चौधरी, जहीर फारुकी, राममूर्ति, बलदेव ¨सह, राजेंद्र, बलजोर ¨सह, नवीन, सूर्यवीर मलिक आदि ने विचार व्यक्त किए। कोट चीनी मिल ने कोई भी जमीन दान में नहीं दी है। कुछ चीनी मिल की जमीन पर कब्जा करके माहौल खराब करना चाह रहे हैं। मिल अपनी जमीन की चहारदीवारी कराएगा। इसके लिए मिल के पास प्रशासन के आदेश भी हैं।--पवन सिंह तोमर, जनसंपर्क अधिकारी, चीनी मिल, इकबालपुर