खेत में गोवंश के घुसने पर किसान की हत्या
संवाद सूत्र भगवानपुर सिसौना गाव के एक खेत में गोवंश घुसने को लेकर हुए विवाद में एक किसान
संवाद सूत्र भगवानपुर: सिसौना गाव के एक खेत में गोवंश घुसने को लेकर हुए विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
थाना क्षेत्र के कि सिसौना गाव निवासी ईश्वर सैनी के गोवंश बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे घर के पास ही एक पड़ोसी के खेत में घुस गए। इसे लेकर पड़ोसी के दो पुत्रों के साथ ईश्वर सैनी का विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने ईश्वर सैनी के साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान धक्का-मुक्की में ईश्वर सैनी पास में ही एक कटे हुए पेड़ पर गिर पड़े। कटे हुए पेड़ का तना उनके सिर पर लगने से वह घायल हो गया। तबियत बिगड़ने पर आरोपित वहा से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग ईश्वर सैनी को एक चिकित्सक के यहा ले गए, जहा पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि धक्का-मुक्की के दौरान पेड़ पर गिरने से ईश्वर की मौत हुई है। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।