खेत में बनी झोपड़ी में फंदे से लटका मिला किसान का शव
हरिद्वार जिले के लक्सर में एक किसान का शव खेत में बनी एक झोपड़ी में फंदे से लटका मिला है। मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।
लक्सर, जेएनएन। गंगा पार खेत में रखवाली करने गए किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि मामला आत्महत्या का है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह का पता चल पाएगा।
दरअसल, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी बिजेंद्र(42 पुत्र) रघुवीर खेती-बाड़ी का कार्य करता है। ग्रामीणों के अनुसार विजेंद्र दिन में खेती-बाड़ी का कार्य करने के साथ ही रात में भी अपने खेतों पर रखवाली करने के लिए जाता था। शुक्रवार को भी वह अपने खेत की रखवाली करने के लिए गया था, लेकिन रोजाना की तरह वह सुबह घर वापस नहीं लौटा। विजेंद्र के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उसे देखने के लिए खेत पर पहुंचे।
उन्होंने देखा कि विजेंद्र का शव खेत में रखवाली के लिए बनाई गई झोपड़ी में रस्सी से लटका हुआ है। आनन-फानन इसकी सूचना भिक्कमपुर चौकी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ राजन सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: व्यापारी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, मिला सुसाइड नोट
यह भी पढ़ें: फैक्ट्री कर्मी ने पंखे से लटककर दी जान, दो दिन पहले ही लौटा था गांव से
यह भी पढ़ें: किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान