Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ननदोई के साथ फरार महिला को परिजनों ने घर में घुसने से रोका

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Wed, 08 Jan 2020 08:10 PM (IST)

    ननदोई के साथ हिमाचल से बरामद हुई विवाहिता को अब स्वजनों ने घर में आने से रोक दिया है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

    ननदोई के साथ फरार महिला को परिजनों ने घर में घुसने से रोका

    रुड़की, जेएनएन। हरिद्वार जिले के रुड़की में ननदोई के साथ हिमाचल से बरामद हुई विवाहिता को अब स्वजनों ने घर में आने से रोक दिया है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच इस मामले में पंचायत चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीब एक महीने पहले बंदारोड माहिग्रान निवासी एक महिला ननदोई के साथ फरार हो गई थी। महिला के पति ने रिश्तेदार पर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रविवार को सिरमौर हिमाचल से महिला को बरामद किया था। महिला के पति ने जहां उसके अपहरण का आरोप लगाया था। वहीं महिला ने अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी। 

    पुलिस ने दोनों को स्वजनों के सुपुर्द किया था। बुधवार को महिला का भाई उसे लेकर उसकी माहिग्रान बंदारोड स्थित ससुराल पहुंचा, लेकिन महिला के पति ने उसे रखने से मना कर दिया और घर में नहीं घुसने दिया। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ। बाद में महिला कोतवाली सिविललाइंस पहुंची। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। वहीं महिला का पति भी कोतवाली पहुंचा और उसे साथ रखने से मना कर दिया। दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में नोकझोंक होती रही। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हो रही है।

    यह भी पढ़ें: पत्नी को दिया तीन तलाक, विरोध करने पर की पिटाई