Fake Facebook Account: महिला का फर्जी अकाउंट बना किए जा रहे अश्लील मैसेज, परिचितों से चला पता
Fake Facebook Account महिला की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। वहीं महिला ने एक युवक पर शक भी जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, रुड़की। Fake Facebook Account हरिद्वार जिले के रुड़की में महिला की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। वहीं, महिला ने एक युवक पर शक भी जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविललाइंस क्षेत्र निवासी एक महिला ने फेसबुक अकाउंट बनाया है। किसी ने महिला के फेसबुक अकाउंट से उसके फोटो सेव किए। इसके बाद महिला के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया। यही नहीं फेसबुक अकाउंट में महिला का फोटो भी लगाया। अब इस फर्जी फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। किसी परिचित ने जब फेसबुक पर इस तरह के मैसेज देखे तो उसने महिला को मामले की जानकारी दी।
इसके बाद महिला ने जांच पड़ताल की तो मामला सही निकला। महिला ने इस फेसबुक अकाउंट पर मैसेज भेजकर इस फर्जी फेसबुक अकाउंट को डिलीट करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। उसने महिला को धमकी दे दी। महिला के स्वजन ने इस बावत सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि फर्जी फेसबुक अकाउंट को चिह्नित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 20 तोला सोना ले बच्चों संग आत्महत्या करने निकली BSNL में तैनात अधिकारी की पत्नी, जानें- क्या कहा और कैसे बची जान
विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाला
उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के ग्राम तेज्लहेड़ा गांव निवासी सोनिया की शादी 2008 में मानकपुर निवासी युधिष्ठर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। करीब दो सप्ताह पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और सास ने महिला की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। घटना के बाद महिला के कंवरसेन ने इस संबंध में झबरेड़ा थाना पुलिस को तहरीर दी थी। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पति युधिष्ठर और उसकी मां पर मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़े- Cyber Crime: साइबर ठगों से बचना है तो हो जाएं सावधान, कुछ इस तरह डाल रहे लोगों की जेब पर डाका