निगम में एनओसी को भावी उम्मीदवारों ने लगाई अर्जी
संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम रुड़की के चुनाव को लेकर अभी स्थिति भले स्पष्ट न हो लेकिन लो
संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम रुड़की के चुनाव को लेकर अभी स्थिति भले स्पष्ट न हो लेकिन लोगों ने चुनाव की संभावना को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम चुनाव को लेकर खुद को प्रत्याशी के रूप में देख रहे लोगों ने निगम में एनसीओ के लिए अर्जी देनी शुरू कर दी है। ताकि नामांकन के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
नगर निगम रुड़की के चुनाव पर 22 अक्टूबर को फैसला आना है। यदि कोर्ट ने चुनाव कराए जाने के लिए निर्देशित किया तो प्रत्याशियों को चुनाव की तैयारी को ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा। यही वजह है कि खुद को निगम चुनाव में भावी प्रत्याशी मान रहे लोग कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटे हैं। नगर निगम रुड़की में कई लोगों ने एनओसी प्राप्त करने के लिए अर्जी लगाई है। भावी प्रत्याशी स्वयं के लिए और अपनी पत्नी दोनों के लिए एनओसी ले रहे हैं। एनओसी के लिए एक निर्धारित फार्म भी जारी कर दिया गया है। इस फार्म को भरकर निगम में जमा कराया जाना है। निगम ने फार्म का वितरण शुरू कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि एनओसी के लिए जो भी आवेदन आ रहे हैं। उन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एनओसी जारी करने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दे दिये गए हैं।