आठ किलो पॉलीथिन पकड़ी, छह सिलेंडर जब्त
मंगलौर: प्रशासन की टीम ने कई दुकानों पर छापे मारकर आठ किलो पॉलीथिन पकड़ी। साथ ही क
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 09:02 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 09:02 PM (IST)
मंगलौर: प्रशासन की टीम ने कई दुकानों पर छापे मारकर आठ किलो पॉलीथिन पकड़ी। साथ ही कई दुकानों से छह गैस सिलेंडर जब्त किए।
शनिवार को कस्बे में प्रशासन और नगर पंचायत की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई दुकानों पर पॉलीथिन पकड़ने के लिए छापे मारे। प्रशासन की टीम ने करीब आधा दर्जन दुकानों से करीब आठ किलो पॉलीथिन बरामद की। प्रशासन की टीम ने पॉलीथिन रखने पर दुकानदारों से छह हजार सौ रुपये का जुर्माना वसूला। प्रशासन ने करीब 15 से अधिक दुकानों पर छापे मारे थे। इसके बाद प्रशासन की टीम ने चाय की दुकानों और ढाबों पर भी छापे मारे। प्रशासन की टीम ने कई प्रतिष्ठानों से अवैध रूप से इस्तेमाल किए जा रहे छह घरेलू गैस के सिलेंडर जब्त किए। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें