Move to Jagran APP

अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित होने से वंदना का परिवार गदगद

भारतीय अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 08:59 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:16 AM (IST)
अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित होने से वंदना का परिवार गदगद
अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित होने से वंदना का परिवार गदगद

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : भारतीय अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं। उनका नाम खेल के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा गया है। इस श्रेणी में कुछ और नाम भी शामिल हैं। यदि वंदना कटारिया को अर्जुन अवार्ड मिलता है तो यह हरिद्वार और उत्तराखंड के लिए गर्व की बात होगी।

loksabha election banner

हरिद्वार के छोटे से गांव रोशनाबाद में ग्रामीण परिवार में जन्मी वंदना कटारिया भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व भी कर चुकी हैं। वंदना महिला हॉकी के क्षेत्र में देश भर में जाना पहचाना नाम है। बेहद साधारण जिदगी बिताने वाला उनका परिवार आज वंदना के नाम से जाना जाता है। वंदना की मार्फत एक और बड़ी उपलब्ध हरिद्वार व उत्तराखंड के हिस्से में आ सकती है।

दरअसल भारत सरकार ने शानदार प्रदर्शन के आधार पर अर्जुन अवार्ड के लिए कुछ खिलाड़ियों को नामांकित किया है। इसमें वंदना कटारिया का नाम भी शामिल है। अभी तक उनका परिवार इससे अनभिज्ञ था। दैनिक जागरण के संपर्क साधने पर वंदना के पिता नाहर सिंह का कहना था कि उनकी बेटी ने पहले ही अपने परिवार, समाज, हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। यदि वंदना को अर्जुन अवार्ड मिलता है तो यह हम सबके लिए गर्व की बात होगी। इन दिनों बैंगलुरू में अभ्यास कर रही वंदना कटारिया ने जागरण से बातचीत में इस पर खुशी जताते हुए कहा कि मैं पूरी शिद्दत से देश के लिए खेल रही हूं। अगर अर्जुन अवार्ड मिलता है तो यह मेरे लिए सपना पूरा होने जैसा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.