नशे से होता है शारीरिक और सामाजिक पतन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति की ओर से नगर में विधिक साक्षरता एवं नशामुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हवन यज्ञ का आयोजन कर लोगों को नशे का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
संवाद सूत्र, लक्सर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति की ओर से नगर में विधिक साक्षरता एवं नशामुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हवन यज्ञ का आयोजन कर लोगों को नशे का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
सीओ अविनाश वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के पतन का कारण बनता है। नशे की लत के कारण किसी भी व्यक्ति का न केवल शारीरिक बल्कि सामाजिक पतन भी होता है। पं. प्रेम शंकर कौशिक व भारत साधु समाज के अध्यक्ष स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि नशा समाज के लिए बेहद घातक है। नशा व्यक्ति के विवेक को समाप्त कर देता है। नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में गिरने से बचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। समाजसेवी चिकित्सक डॉ. यशपाल अग्रवाल ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों तथा इससे होने वाले गंभीर रोगों की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि समाज को नई दिशा देने का जिम्मा युवा पीढ़ी के कंधों पर है। इससे पूर्व डॉ. यशपाल अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग, सी ओ अविनाश वर्मा, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महंत रवि देव शास्त्री, डॉ. सत्यमित्रानंद, रमेशदास महाराज, अशोक अग्रवाल, बालेश्वर सिंह, डॉ. विपुल विश्वास, शुभ्र रस्तोगी, अर्जुन सैनी, विजय उपाध्याय, बीना रस्तोगी, दीपा रस्तोगी, अरूणा अग्रवाल, दिनेश्वर ठकराल, गोपेश्वर ठकराल आदि मौजूद थे।