विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवविवाहिता को जहर देकर मारने का किया प्रयास, रुड़की में पति समेत पांच पर केस दर्ज

Published: Sun, 15 Feb 2026 07:56 PM (IST)

मंगलौर (रुड़की) में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता को ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर जहर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. नवविवाहिता को दहेज के लिए जहर देने की कोशिश

  2. पति आजाद सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया

  3. ससुराल पक्ष दो लाख रुपये और बुलेट बाइक मांग रहा था

संवाद सहयोगी, मंगलौर (रुड़की)। क्षेत्र के मोहल्ला किला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक नवविवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष की ओर से कथित रूप से जहर देकर जान से मारने की कोशिश की गई।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलौर के मोहल्ला पीर गढ़ी निवासी सलमा ने पुलिस अधीक्षक देहात को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री मुस्कान का निकाह करीब चार माह पूर्व मोहल्ला किला निवासी आजाद के साथ हुआ था।

आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही पति आजाद, देवर आमिर व शाहबाज, सास सालेहा व ननद रुखसार कम दहेज के लिए मुस्कान को प्रताड़ित करने लगे और दो लाख रुपये नगद व एक बुलेट बाइक लाने की मांग की जाने लगी।

आरोप है कि 27 जनवरी को आरोपितों ने मुस्कान के साथ बुरी तरह मारपीट की और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 29 जनवरी को साजिश के तहत मुस्कान को आरोपितों ने जबरन जहर खिला दिया।

हालत बिगड़ने पर मुस्कान ने उसे फोन किया, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में मंगलौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- रुड़की के कलियर में भिड़े जायरीनों के दो गुट, जमकर चले लाठी-डंडे; वीडियो हो रहा वायरल

यह भी पढ़ें- मुर्गी का दाना ही चुरा ले गए चोर, रुड़की में पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार