विवाहिता को दहेज की खातिर घर से निकाला
हरिद्वार: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने घर से निक
हरिद्वार: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले रुड़की निवासी नवीन के साथ हुई थी। परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोप लगाया कि अक्सर मारपीट करने के बाद अब उन्होंने घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता ने मायके आकर आब पीती बताई। मायके वाले विवाहिता चांदनी को ज्वालापुर कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान ¨सह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। (जासं)