उत्तराखंड आने के लिए रखें खास ख्याल, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही घर से निकलें
प्रदेश में आने के लिए ऑनलाइन किए गए रजिस्ट्रेशन के कन्फर्म होने के बाद ही घर से निकले। दरअसल प्रशासन की नई व्यवस्था के अनुसार अब एक दिन में डेढ़ हजार लोग ही आ सकेंगे।
By Edited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 07:23 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 07:57 PM (IST)
रुड़की(हरिद्वार), जेएनएन। उत्तराखंड में आने के लिए ऑनलाइन किए गए रजिस्ट्रेशन के कन्फर्म होने के बाद ही घर से निकले। दरअसल, प्रशासन की नई व्यवस्था के अनुसार, प्रदेश में अब केवल एक दिन में डेढ़ हजार लोग ही आ सकेंगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नारसन बॉर्डर के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। इस दौरान बार्डर पर 26 लोग ऐसे भी मिले, जिनका रजिस्ट्रेशन लंबित था और वह इसके कन्फर्म होने का इंतजार कर रहे थे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने बुधवार शाम को नारसन बॉर्डर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां पर तैनात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बार्डर पर भीड़ न लगने दी जाए। यहां पर शारीरिक दूरी का पालन कराया जाए। जेएम ने बताया कि शासन की तरफ से निर्देश जारी हुए हैं कि हर दिन बॉर्डर से प्रदेश में डेढ़ हजार लोग ही आ सकेंगे।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग स्मार्ट सिटी एप पर प्रदेश में आने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, वे इसके कन्फर्म होने के बाद ही निकलें। जेएम ने बताया कि शासन की तरफ से इमरजेंसी के लिए अलग से 50 का कोटा भी निर्धारित किया है। इसकी अनुमति जिलाधिकारी स्तर से मिलेगी।
कोषागार से लौट रहे कर्मचारी
कोषागार के एक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 13 कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया था। इसमें तीन पीआरडी के भी हैं। इसके बाद से कोषागार कार्यालय पर ताला लगा दिया गया है। 26 जुलाई तक कोषागार कार्यालय बंद रहेगा। वहीं, बुधवार को कई रिटायर्ड कर्मचारी समस्या को लेकर कोषागार पहुंचे। किसी को जन्म प्रमाण पत्र देना था, तो किसी की अन्य समस्या थी। दिनभर में कई विभागों और रिटायर्ड कर्मचारी लौटे। जेएम ने बताया कि तहसील में शारीरिक दूरी का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें