नगर निगम ने कूड़ा फैलाने वालों पर की कार्रवार्इ, वसूला इतना जुर्माना
नगर निगम ने सड़क पर कूड़ा फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवार्इ करते हुए करीब चालीस हजार का जुर्माना वसूला।
By Edited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 06:29 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 07:12 PM (IST)
रुड़की, जेएनएन। नगर निगम की टीम ने दुकान की सफाई के बाद सड़क पर कूड़ा डालने वाले दुकानदारों की जमकर खबर ली। टीम ने दुकान के बाहर सड़क पर कूड़ा डालने वाले छह दुकानदारों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। साथ ही उन्हें नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा बैंक्वेट हॉल में गंदगी फैलाने और प्लास्टिक की डिस्पोजल का इस्तेमाल करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
दरअसल, कर्इ ऐसे दुकानदार हैं जो सुबह दुकान खोलने पर सफार्इ करने के बाद कूड़ा दुकानों के बाहर डाल देते हैं। लोगों की ओर से नगर निगम को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी।
मंगलवार को मुख्य नगर अधिकारी अशोक पांडेय के निर्देश नगर निगम की टीम ने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम पहले सिविल लाइंस स्थित एक बैंक्वेट हॉल पहुंची। यहां पर बैंक्वेट हॉल का सारा कूड़ा सड़क पर फेंका हुआ था। साथ ही प्लास्टिक के डिस्पोजल भी वहां पड़े हुए थे। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने पांच हजार गंदगी फैलाने और पांच हजार प्लास्टिक के डिस्पोजल का इस्तेमाल करने पर जुर्माना लगाया है। इसके बाद नगर निगम की टीम ने सिविल लाइंस बाजार का निरीक्षण किया।
यहां पर जिन दुकानदारों ने दुकानों का कूड़ा सड़क पर डाला हुआ था। उन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। छह दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई की है। इसके अलावा बीटी गंज बाजार, नई सब्जी मंडल आदि में पॉलीथिन पकड़ी है। चार दुकानदारों पर पॉलीथिन का इस्तेमाल करने पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें