¨सचाई विभाग ने निगम को सुपुर्द किये दोनों पंप
संवाद सहयोगी, रुड़की: पाडली झील के समीप जब्त किये गए दोनों पंप यूपी ¨सचाई विभाग ने नगर निगम
संवाद सहयोगी, रुड़की: पाडली झील के समीप जब्त किये गए दोनों पंप यूपी ¨सचाई विभाग ने नगर निगम के सुपुर्द कर दिये हैं। दोनों पंप को अब दोबारा से झील का पानी निकालने के लिए लगाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए यूपी ¨सचाई विभाग भी अब निगम को सहयोग करेगा।
पाडली झील में पानी ज्यादा हो जाने की वजह से वह आवासीय क्षेत्रों में पहुंच चुका है। जिससे वहां रह रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए निगम की ओर से झील का पानी कम करने के लिए दो पंप लगाए गए थे। जिनकी मदद से झील के पानी को गंगनहर में छोड़ा जा रहा था। चार दिन पहले इन पंप को यूपी ¨सचाई विभाग की ओर से जब्त कर लिया गया था। यूपी ¨सचाई विभाग के अधिकारी का तर्क था कि पंप के पानी से गंगनहर किनारे को नुकसान पहुंच रहा है। इसके बाद निगम और यूपी ¨सचाई विभाग में टकराव की स्थिति हो गई थी। हालांकि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद मामला निपट गया था। यूपी ¨सचाई विभाग ने जब्त किये गए दोनों पंप को नगर निगम के सुपुर्द कर दिया है। नगर निगम अब दोबारा से झील का पानी निकाले जाने के लिए पंप लगाने की तैयारी कर रहा है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि झील से पानी निकालने के लिए दोबारा पंप लगाए जाएंगे। यूपी ¨सचाई विभाग के अधिकारियों से भी इसके लिए सहयोग मांगा जाएगा।