Move to Jagran APP

पटाखों से चार बच्चे झुलसे

रुड़की: दीपावली की रात को पटाखे छुड़ाते समय अलग-अलग स्थानों पर चार बच्चे झुलस गए। हालांकि

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 03:01 AM (IST)
पटाखों से चार बच्चे झुलसे
पटाखों से चार बच्चे झुलसे

रुड़की: दीपावली की रात को पटाखे छुड़ाते समय अलग-अलग स्थानों पर चार बच्चे झुलस गए। हालांकि, उपचार के बाद चारों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे गई है। इनमें दो बच्चों की आंखों में ¨चगारी लगी थी। एक बच्चे का हाथ और एक का चेहरा झुलस गया था। बच्चों की हालत अब ठीक है।

loksabha election banner

गुरुवार रात को दीपावली के मौके पर आतिशबाजी करते हुए आठ साल की मोनिका निवासी श्यामनगर का हाथ बुरी तरह से झुलस गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लाया गया। चिकित्सकों ने बच्ची को उपचार देने के बाद उसकी छुट्टी कर दी है। वहीं, आइआरआइ कालोनी निवासी 10 वर्षीय पार्थ के चेहरे पर पटाखे की ¨चगारी से उसका चेहरा झुलस गया। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि बालक ठीक है। उसे दवा आदि देने के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई है। एक निजी अस्पताल के आइ सर्जन डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर ने बताया कि गुरुवार रात दो बच्चों को उनके अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। दोनों बच्चों की आंखों में पटाखे की ¨चगारी लगी थी। दोनों बच्चों को उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। (संस)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.