त्योहारी सीजन से पहले अतिक्रमण मुक्त होंगे बाजार
संवाद सहयोगी, रुड़की: त्योहारी सीजन से पहले शहर के बाजार अतिक्रमण मुक्त होंगे। नगर निगम
संवाद सहयोगी, रुड़की: त्योहारी सीजन से पहले शहर के बाजार अतिक्रमण मुक्त होंगे। नगर निगम रुड़की ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए पहले बाजार की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही दुकानदारों को नोटिस जारी होंगे। नोटिस के बाद अतिक्रमण के खिलाफ निगम अभियान चलाया जाएगा।
त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। उधर, बाजार पहले ही अतिक्रमण से अटा हुआ है। कई दुकानदार लोगों को लुभाने के लिए अपनी दुकानों का सामान सड़कों पर सजाकर रख देते हैं। इससे बाजार की सड़कें संकरी हो जाती हैं। जिसके चलते वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है। शहर के मेन बाजार, बीटी गंज बाजार और सिविल लाइंस बाजार में सबसे ज्यादा अतिक्रमण होता है लेकिन इस बार ऐसी स्थिति न हो, इसके लिए नगर निगम ने अभी से कवायद शुरू कर दी है। निगम अतिक्रमण पहले वीडियोग्राफी कराएगा। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस के बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू होगा। मुख्य नगर आयुक्त अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि जो भी निर्माण अतिक्रमण की श्रेणी में आएगा, उसे तुड़वा दिया जाएगा। साथ ही सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया जाएगा। अतिक्रमण करने पर दुकानदार पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी। सड़क के दोनों और लाइन ¨खचवाई जाएगी। लाइन से बाहर सामान और पार्किंग होने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।