डेंगू का प्रकोप जारी, पांच और में पुष्टि
संवाद सहयोगी, रुड़की: जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पांच और
संवाद सहयोगी, रुड़की: जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पांच और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनकी एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, दो मरीजों में प्राथमिक जांच में डेंगू आया है। उनकी एलाइजा जांच कराई ज रही है। उधर, पनियाला में डेंगू के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पनियाला गांव में करीब 30 लोग डेंगू से पीड़ित हैं। दो मरीज तो मेरठ एक अस्पताल में भर्ती हैं।
डेंगू को शुरू हुए साढ़े तीन माह हो चुके हैं, लेकिन इसका प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पांच और मरीजों की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई है। जबकि दो मरीजों में प्राथमिक जांच में डेंगू आया है। एलाइजा जांच में पॉजिटिव आए मरीजों में एक मरीज राजेंद्र नगर, दो मरीज बीएचईएल, एक ज्वालापुर, एक शिवालिक नगर का है। अभी तक एलाइजा जांच में पॉजिटिव आने वाले मरीजों की संख्या 266 पहुंच गई है। वहीं 872 मरीजों में डेंगू की प्रारंभिक जांच पॉजिटिव आई है। उधर, पनियाला गांव में डेंगू का प्रकोप अभी भी जारी है। गांव में करीब 30 लोग अभी भी डेंगू से पीड़ित है। जिनका उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। दो मरीज की प्लेटलेट्स कम होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। उनका उपचार मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम ¨सह ने बताया कि डेंगू के केस अभी आ रहे हैं। हालांकि पहले की अपेक्षा डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो गई है। अभी घरों के भीतर का तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस है। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर डेंगू खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पनियाला में डेंगू के मामले आ रहे हैं। जिसके चलते मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव जाएगी।