Move to Jagran APP

अस्पताल से तीन मरीजों को मिली छुट्टी, दो और भर्ती

संवाद सहयोगी, रुड़की: सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती डेंगू से पीड़ित तीन मरीजों को बुधवार क

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 03:38 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 03:38 PM (IST)
अस्पताल से तीन मरीजों को मिली छुट्टी, दो और भर्ती
अस्पताल से तीन मरीजों को मिली छुट्टी, दो और भर्ती

संवाद सहयोगी, रुड़की: सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती डेंगू से पीड़ित तीन मरीजों को बुधवार को छुट्टी दे दी गई है। जबकि डेंगू से पीड़ित दो और मरीजों को भर्ती किया गया है। अस्पताल में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या अब आठ रह गई है।

loksabha election banner

डेंगू के आए दिन नये मामले सामने आ रहे हैं। सिविल अस्पताल रुड़की में बुधवार को डेंगू से पीड़ित दो और मरीजों को भर्ती किया गया। इन दोनों मरीजों के प्लेटलेट्स में गिरावट होने के चलते दोनों की हालत ठीक नहीं है। हालांकि, अस्पताल के चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि जल्द ही हालत में सुधार हो जाएगा। वहीं तीन डेंगू पीड़ित मरीजों को बुधवार सुबह छुट्टी दे दी गई है। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी प्लेटलेट्स अब डेढ़ लाख से अधिक हो गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि, इन मरीजों की अभी दवाएं चलेंगी।

----------

पाडली गुर्जर गांव में चला सफाई अभियान, किया छिड़काव

रुड़की: पाडली गुर्जर गांव में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इस गांव से डेंगू पीड़ित मरीज सामने आ रहे हैं। इस बात को देखते हुए नगर निगम की ओर से बुधवार को गांव में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। गांव में फो¨गग भी कराई गई। वहीं आशाओं की टीम ने घर-घर जाकर डेंगू के प्रति जागरूक किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.