विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में स्कूटी सवार महिला की किडनैपिंग के पीछे निकली लड़की, हरिद्वार से एक और आरोपित गिरफ्तार

Published: Sun, 27 Sep 2026 02:24 PM (IST)

देहरादून में सहस्त्रधारा रोड पर एक महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रियांशु को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। सहस्त्रधारा रोड पर महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपित ने अपने साथियों के साथ महिला को डराने के इरादे से देहरादून आया था। मामले में पूर्व में एक युवती को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को सुषमा शर्मा ने रायपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि नालापानी चौक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार कर लिया।

साथियों की मदद से महिला को डराने की बनाई थी योजना 

पूछताछ में सामने आया कि युवती का पैसों के लेनदेन को लेकर सुषमा से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में कथित तौर पर उसने अपने साथियों की मदद से महिला को डराने की योजना बनाई थी। पुलिस को घटना में शामिल अन्य आरोपितों के बारे में भी जानकारी मिली।

इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित प्रियांशु निवासी सिडकुल हरिद्वार को नवोदय नगर, हरिद्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में प्रियांशु ने पुलिस को बताया कि उनका सुषमा से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। दीपक के कहने पर वह आदित्य और लक्की के साथ महिला को डराने के लिए देहरादून आया था।पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।