दीपावली पर दरगाह की चमक रही आकर्षण का केंद्र
संवाद सूत्र कलियर हिदू मुस्लिम एकता का प्रतीक दरगाह साबिर साहब में दीपावली के दिन सुबह
संवाद सूत्र, कलियर: हिदू, मुस्लिम एकता का प्रतीक दरगाह साबिर साहब में दीपावली के दिन सुबह से ही जायरीनों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने दरगाह में पहुंचकर अमन व शांति की दुआ मांगी।
दरगाह पिरान कलियर में बड़ी संख्या में विभिन्न धर्मों का मानने वाले लोग पहुंचते है। रविवार को दीपावली पर्व पर कलियर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग जियारत करने के लिए पहुचे। शाम के समय दरगाह पर विशेष सजावट की गई। यह सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इतना ही नहीं लोगों ने दीए और मोमबत्ती जलाकर दुआएं मांगी। देर रात तक यहां पर जबरदस्त भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी पुलिस बल मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि देर रात तक पुलिस ने गश्त की। साथ ही जेब कतरी की घटनाओं को रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया। आज चांद दिखने पर होगी मेहंदी डोरी की रस्म अदा
कलियर: रबीउल अव्वल का चांद मंगलवार को दिखाई देगा। चांद दिखने पर मेहंदी डोरी की रस्म अदा की जाएगी। रस्म को दरगाह के शाज्जादा नशीन शाह मंसूर एजाज साबरी अदा करेंगे। यह जानकारी दरगाह से जुड़े खालिक मियां ने दी। उन्होनें बताया कि यह रस्म शाह अब्दुलरहीम के समय से चली आ रही है। नमाज अदा करने के बाद सज्जादा नशीं जायरीन और सुफी संतों के साथ अपने घर से कलियर गांव तक नंगे पैर जाते हैं। यहां पर विभिन्न थालों और सजी मेहंदी डोरी को लेकर खुशबूदार पदार्थों का छिड़काव करते हुए दरगाह पहुंचते हैं।