सर्पदंश से महिला की मौत
नारसन: सोमवार देर रात मोहम्मदपुर जट गांव निवासी सीमा मकान की छत पर कुछ सामान उठाने के
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 05:33 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 05:33 PM (IST)
नारसन: सोमवार देर रात मोहम्मदपुर जट गांव निवासी सीमा मकान की छत पर कुछ सामान उठाने के लिए गई थी। जब वह सामान उठाकर चलने लगी तो एक सांप ने महिला को डस लिया। इसके बाद रात में परिवार के लोग महिला को लेकर स्थानीय अस्पताल में पहुंचे। यहां से महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन महिला के शव को ले गए और मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें