तालाब में मिला युवक का शव
भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेलपुर गांव में एक युवक का शव तालाब में मिला है। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 08:11 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 11:56 PM (IST)
भगवानपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेलपुर गांव में एक युवक का शव तालाब में मिला है। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शाम के समय कुछ बच्चे खेलपुर गांव में तालाब के समीप खेल रहे थे। इसी दौरान तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। बच्चे यहां से शोर मचाते हुए घरों की ओर भाग निकले। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के थानों को इस संबंध में सूचित कर दिया है। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें