संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत
संवाद सूत्र, झबरेड़ा: झबरेड़ी कलां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के
संवाद सूत्र, झबरेड़ा: झबरेड़ी कलां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने आननफानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया और घर से फरार हो गए। बताया गया है कि विवाहिता एक दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल आई थी। इस मामले में म़ृतका के परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुआखेड़ा गांव निवासी राकेश की पुत्री दीपा, उम्र 27 साल की शादी करीब पांच साले पहले झबरेड़ी कलां गांव निवासी एक युवक से हुई थी। बताया गया है कि दीपा के परिजन 25 अप्रैल को कुआखेड़ा से करनाल में शिफ्ट हुए हैं। दीपा भी पिछले कुछ दिन से करनाल में रह रही थी। बुधवार को वह अपनी ससुराल में आई थी। बताया गया है कि गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। चर्चा है कि करंट से मौत हुई है। विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने विवाहिता के परिजनों और पुलिस को सूचना दिए बिना ही आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस और विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों को दी। जिसके बाद पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन इससे पहले ही ससुराली घर से फरार हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। झबरेड़ा थाना प्रभारी सुखपाल ¨सह मान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।