Move to Jagran APP

चुनावी माहौल गर्म, मौसम में घुलनी शुरू हुई ठंडक

जागरण संवाददाता रुड़की एक ओर जहां शहर में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है वहीं

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 06:56 PM (IST)
चुनावी माहौल गर्म, मौसम में घुलनी शुरू हुई ठंडक
चुनावी माहौल गर्म, मौसम में घुलनी शुरू हुई ठंडक

जागरण संवाददाता, रुड़की: एक ओर जहां शहर में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मौसम के मिजाज में सिहरन भरी ठंडक ने दस्तक दे दी है। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट आ रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

शहर और आसपास के क्षेत्रों में अब मौसम में काफी बदलाव आ गया है। सुबह और शाम के अलावा अब दोपहर में भी लोगों ने पंखों की रफ्तार कम कर दी है। जबकि कई लोगों ने तो घरों और दफ्तरों में पंखे चलाना बंद कर दिया है। कूलर और एसी तो पहले ही बंद हो चुके हैं। वहीं अलसुबह सैर पर जाने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। लोगों ने फुल बाजू के कपड़े भी पहनने शुरू कर दिए हैं। वहीं लोग पैक कंबल, रजाई, ऊनी कपड़ों आदि को बाहर निकालकर धूप लगाने लगे हैं। उधर, अब धूप की चमक भी लोगों को चुभ नहीं रही है। आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार धीरे-धीरे मौसम में बदलाव जारी रहेगा। इस वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं बुधवार को मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.