बच्चों ने नृत्य और प्रेरक नाटक किए प्रस्तुत
रुड़की: श्री सत्य सांई सेवा समिति की ओर से सोमवार को सिविल लाइंस में मां ईश्वर अम्मा दिवस मनाया गया।
रुड़की: श्री सत्य सांई सेवा समिति की ओर से सोमवार को सिविल लाइंस में मां ईश्वर अम्मा दिवस मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ कंवीनर मुंशी राम अरोड़ा और मनीषा बत्रा ने किया। इस मौके पर बाल विकास के बच्चों ने नृत्य और प्रेरक नाटक आयोजित किए। जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। कंवीनर मुंशी राम अरोड़ा ने बताया कि श्री सत्य सांई बाबा ने बच्चों के नैतिक विकास के लिए बाल विकास की कक्षाएं शुरू की थी। देशभर में इस प्रकार की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। मनीषा बत्रा ने बताया कि सत्य सांई समिति रुड़की भी प्रत्येक रविवार को बच्चों के लिए नैतिक शिक्षा की कक्षाएं चलाती है। इस अवसर पर संतोष चांदना, मंजू, सलोनी, मंजू भंडारी, विशाल, केके गिरी, अनिल वर्मा, सुनील, प्रमिला शर्मा, ऊषा गुप्ता, मंजू वर्मा, संतोष आदि उपस्थित रहे। (जासं)