फेसबुक पर हुआ प्यार, पति को छोड़ प्रेमी संग फरार
विवाहिता की एक युवक के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुर्इ। पहले तो सब ठीक था लेकिन फिर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और वो पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गर्इ।
By Edited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 05:55 PM (IST)
रुड़की, जेएनएन। एक विवाहिता फेसबुक पर एक युवक को दिल दे बैठी। शादी के डेढ़ साल बाद वो पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हकीकत सामने आने के बाद पति के पांव तले जमीन खिसक गई। पति ने पत्नी को भगाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।दरअसल, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का विवाह करीब डेढ़ साल पहले एक युवती से हुआ था। शादी के बाद से सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। करीब छह माह पहले नवविवाहिता की फेसबुक पर नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उप्र के युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों ही हर दिन फेसबुक पर काफी देर तक चेटिंग करते रहे। इसके बाद दोनों मोबाइल पर एक-दूसरे से बात करने लगे।
दोनों की दोस्ती कुछ ही दिन बाद प्यार में बदल गई। युवक कई बार विवाहिता से मिलने के लिए रुड़की आया था। इसी बीच विवाहिता के पति और ससुराल के लोगों को उसके इसकी भनक लग गई। जिसके चलते परिजनों ने विवाहिता पर दबाव बनाते हुए घर से निकलना बंद कर दिया।
दबाव के चलते वो अपने प्रेमी के साथ घर से भागने को तैयार हो गई। योजना के मुताबिक विवाहिता शनिवार को अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। जाते-जाते वह घर से जेवरात और अन्य सामान भी ले गई। इसको लेकर उसके पति ने गंगनहर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जीशान कुरैशी निवासी नजीबाबाद, उप्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें