उधार के पैसे मांगने पर पूर्व प्रधान को चाकू घोंपा
संवाद सूत्र, बहादराबाद: उधार के पैसे मांगने पर एक युवक ने पूर्व प्रधान के पेट में चाकू घोंप
संवाद सूत्र, बहादराबाद: उधार के पैसे मांगने पर एक युवक ने पूर्व प्रधान के पेट में चाकू घोंप दिया। लहुलुहान हालत में पूर्व प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर सैनी निवासी पूर्व प्रधान लोकेश सैनी के यहां गांव का ही युवक टिट्टा मजदूरी करता है। टिट्टा ने लोकेश सैनी से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद टिट्टा मजदूरी पर नहीं गया। जिस पर सोमवार सुबह पूर्व प्रधान अपने पैसे लेने उसके घर पहुंचा, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। लोकेश ने उसके भाई बबलू से पैसे का तकाजा किया। दोनों में कहासुनी होने पर गाली-गलौज और हाथापाई हो गई। इसी बीच बबलू ने पूर्व प्रधान के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे की वह घायल हो गया। चाकू मारने की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। आरोपित फरार हो गया। लोगों ने घायल को निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पीड़ित पूर्व प्रधान लोकेश ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित गांव बहादरपुर सैनी के रास्ते से होता हुआ दौलतपुर जा रहा है पुलिस ने आरोपित को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। एसओ बहादराबाद मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।