बुध बाजार पर निगम और ¨सचाई विभाग में सहमति
रुड़की: नगर निगम में शुक्रवार को टाउन वें¨डग कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान बुध बाजार को सोलानी पार्क क
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 07:49 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 07:49 PM (IST)
रुड़की: नगर निगम में शुक्रवार को टाउन वें¨डग कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान बुध बाजार को सोलानी पार्क की मध्य लेन में लगाने को लेकर निगम और ¨सचाई विभाग के बीच सहमति बन गई। बुध बाजार को लेकर कुछ समय से नगर निगम और ¨सचाई विभाग की बीच सहमति नहीं बन पा रही थी।
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट के अनुसार शुक्रवार को टाउन वें¨डग कमेटी की बैठक हुई थी। बताया कि वैसे तो अभी भी फल और चाट बाजार वालों के लिए वें¨डग जोन हैं लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे शहर में अतिक्रमण की समस्या को दूर किया जा सके। बैठक में ¨सचाई विभाग उप्र के एई विवेक सोनी, वेंडर्स के प्रतिनिधि और अन्य उपस्थित रहे। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें