.कांग्रेसियों ने हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन
हरिद्वार: महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंगलवार को हरकी पैड़ी पर
हरिद्वार: महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंगलवार को हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया। दुग्धाभिषेक कर गंगा मैया का आशीर्वाद लिया। कांग्रेस संगठन को मजबूत कर 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में प्रियंका गांधी के विधिवत प्रवेश से कार्यकर्ताओं और देश में एक नया संदेश गया है। नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि अब कांग्रेस की कमान युवा तुर्क नेताओं के हाथ में आई है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के कारण देश का व्यापार चौपट हो गया है। ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल आदि ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर यशवंत सैनी, आशीष शर्मा, राजीव पाराशर, महेंद्र अरोड़ा, मधुकांत गिरी, बलराम गिरी, पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, तेज प्रकाश साहू, संदीप कुमार, जतिन हांडा, संदीप अग्रवाल, मनोज जैन आदि मौजूद थे। (जासं)