भाजपा का पुतला फूंक जताया विरोध
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को चंद्राचार्य चौक पर भाजपा का पुत
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को चंद्राचार्य चौक पर भाजपा का पुतला फूंककर विरोध जताया गया।
महानगर संयोजक संजय अग्रवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, विधायक और भाजपाइयों की जनता के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। पूर्व विधायक रामयश ¨सह युकां राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री ने शीघ्र इन विधायकों पर कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस इन्हें सबक सिखाएगी। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत ¨सह और मायापुर अध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि जनता इनकी गुंडागर्दी से परेशान हो गई है। प्रदर्शनकारियों में ओपी चौहान, मनोज जैन, महानगर अध्यक्ष विमला पांडे, एमडी शर्मा, बलवंत चौहान, मकबूल कुरैशी, पूनम भगत, हाजी नईम कुरैशी, अशोक उपाध्याय, अर¨वद चंचल आदि शामिल थे।