बजट आवंटन को नगर आयुक्त से मिले कांग्रेसी पार्षद
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कांग्रेसी पार्षदों ने विकास कार्यों के लिये बजट आवंटित किए जाने की मांग क
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कांग्रेसी पार्षदों ने विकास कार्यों के लिये बजट आवंटित किए जाने की मांग को लेकर नगर आयुक्त आलोक पांडे से मुलाकात किया। उन्होंने नगर आयुक्त से समस्याओं के निराकरण की मांग की। इससे पूर्व पार्षदों ने निगम परिसर में सांकेतिक रूप से धरना भी दिया।
पार्षद सचिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के महामंत्री विकास तिवारी नगर निगम के पास करोड़ों का बजट होने की बात कर रहे हैं। जबकि वार्डो में विकास कार्य पैसे नहीं होने के कारण नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में पार्षदों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग किया किजन समस्याओं के निराकरण के लिए बजट आवंटित किया जाए, जिससे वार्डो की दशा को सुधारा जा सके। पार्षदों ने कहा कि कूड़ा उठाने वाले वाहनों में तेल नहीं होने के कारण वाहन वार्डो में नहीं पहुंच पा रहे हैं, जबकि विकास तिवारी करोड़ों का बजट नगर निगम के पास होने की बात कर रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों को बताना चाहिए कि नगर निगम के पास बजट होने के बाद भी विकास कार्य क्यों नहीं हो रहे हैं। पार्षद सोहेल अख्तर और मेहरबान खान ने कहा कि नालों नालियों की समस्याओं से वार्ड घिरे हुए हैं। नालियों की पुलिया टूटी हुई है। सीवर उफन रहे हैं। पथ प्रकाश व्यवस्था भी बदहाल है। यदि धन है तो, ऐसे में पार्षदों को ही भ्रमित किया जा रहा है। विकास कार्यो के नाम पर भेदभावपूर्ण नीति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त आलोक पांडे ने कांग्रेसी पार्षदों को बजट होने के सवाल पर जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के पास अलग-अलग मदों का पैसा है। उस पैसे को उन्हीं मदों पर खर्च किया जा सकता है जिसके लिए भेजा गया है। नगर निगम की आय को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर राजेंद्र कटारिया, प्रीत कमल, पुनीत कुमार, विकास कुमार, राजीव भार्गव आदि मौजूद रहे।