पति ने पत्नी से छीनी बेटी, कोर्ट परिसर में ही दोनों में जमकर मारपीट
हरिद्वार जिले के रुड़की में रामनगर कोर्ट में पेशी पर आए पति-पत्नी में बच्ची छीनने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट पर उतर आए।
रुड़की, [जेएनएन]: रुड़की स्थित रामनगर कोर्ट में पेशी पर आए पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। नौबत यहां तक आ गर्इ कि दोनों कोर्ट परिसर में ही मारपीट करने लगे। मामले को लेकर महिला ने पुलिस में तहरीर दी है।
दरअसल, बिनारासी गांव की मेनका की शादी करीब 2 साल पहले सहारनपुर के मसेल गांव के युवक से हुई थी, जो सैन्य कर्मी है। करीब 1 साल से मेनका और उसके पति के बीच विवाद चल रहा है, जिसके चलते मेनका अपने मायके में रह रही है।
आज उन दोनों की कोर्ट में पेशी थी। महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी गोद से बेटी को छीनकर एक वकील के चेंबर में घुस गया। इसके बाद महिला से जमकर मारपीट की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वकीलों ने भी उससे मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पूलिस से भी हाथापाई हुई। जिससे हंगामा और बढ़ गया। आखिर में सीओ स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत कराया। फिलहाल महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत भी की है।
यह भी पढ़ें: कुत्ता भोंका तो भिड़ गए दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव
यह भी पढ़ें: मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पथराव
यह भी पढ़ें: निचली कोर्ट से बरी दहेज हत्या में सास को आजीवन कारावास