- कोहरे और सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: धर्मनगरी और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और कोहर
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: धर्मनगरी और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। बुधवार को सुबह दस बजे तक धर्मनगरी कोहरे के आगोश में रही। कमोवेश पूरे दिन मौसम में नमी ही नजर आई। सूर्यदेव यदा-कदा ही बादलों की ओट से नजर आए। हाईवे और संपर्क मार्गो पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। शाम होते ही सर्द हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी। बुधवार को धर्मनगरी और आसपास क्षेत्रों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18.4 और न्यूनतम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नए साल की शुरुआत से ही ठंड का प्रकोप बना है। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने धर्गनगरी में जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। बुधवार को भी धर्मनगरी और आसपास क्षेत्रों में सारे दिन धूप का इंतजार होता रहा पर सूर्य देवता आंखमिचौली खेलने में ही व्यस्त रहे। सुबह के वक्त धर्मनगरी कोहरे के सफेद चादर में लिपटी रही। सुबह दस बजे कोहरा छंटने के बाद ही थोड़ी राहत रही। हाईवे और संपर्क मार्गो पर वाहन रेंगते नजर आए। लंबी दूरी की कई ट्रेनें विलंब से पहुंची।