देवबंद-झबरेड़ा रूट पर डग्गामार बसों का सहारा
जागरण संवाददाता, रुड़की: दस साल से रुड़की-देवबंद और रुड़की से झबरेड़ा के बीच संचालित ह
जागरण संवाददाता, रुड़की: दस साल से रुड़की-देवबंद और रुड़की से झबरेड़ा के बीच संचालित हो रही रोडवेज बस सेवा को अधिकारियों ने बंद कर दिया है। जिसकी वजह से इस रूट पर अब डग्गामार वाहनों से ही यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है। उप्र परिवहन निगम की मात्र एक बस रुड़की-देवबंद रूट पर संचालित हो रही है, लेकिन इस बस का कोई समय निर्धारित नहीं है। ऐसे में यात्रियों को इसका भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
एक तरफ तो परिवहन निगम आय में कमी का रोना रो रहा है और दूसरी ओर निगम की पूर्व में चल रही बसों को रूट से हटा रहा है। रुड़की डिपो से देवबंद के लिए दस साल पहले तक दो बसों का संचालन होता था। भीड़ को देखते हुए निगम यहां पर बसें बढ़ा देता था। एक बस दिनभर में रुड़की से देवबंद के तीन चक्कर लगाती थी। शुरुआत में सप्ताह में एक दो-दिन बस को भेजा गया। इसके बाद पूरी तरह से यह सेवा बंद कर दी गई है। वहीं रुड़की से झबरेड़ा के बीच संचालित होने वाली बस सेवा को भी बंद कर दिया गया है। जबकि रुड़की से झबरेड़ा के बीच बसों के संचालन की मांग लंबे समय से उठ रही थी। अब इन दोनों मार्गों पर केवल डग्गामार वाहन ही संचालित हो रही है। देवबंद से सहारनपुर डिपो की एक बस रुड़की डिपो आती हैं, लेकिन इसका कोई समय ही निर्धारित नहीं है। ऐसे यात्रियों को अब डग्गामार वाहनों से ही सफर करना पड़ रहा है। यात्री सरिता शर्मा, जितेन्द्र, ऋषिपाल आदि ने बताया कि कम से कम परिवहन निगम को रुड़की से देवबंद के बीच बसों का संचालन करना चाहिए।
---------
'रुड़की डिपो के पास बसों की कमी हो गई है। इसके चलते कुछ बस सेवा प्रभावित हुई है। निगम की ओर से कुछ बस उपलब्ध कराई जाएगी। जैसे ही बसें आना शुरू हो जाएंगी, इन रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा।'
दीपक जैन महाप्रबंधक परिवहन निगम