Move to Jagran APP

पार्षद के पति के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप

सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में एक पार्षद पति के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों का आरोप है कि पार्षद पति अनावश्यक रूप से उनके कार्य में दखल करते हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 13 May 2020 05:59 PM (IST)Updated: Wed, 13 May 2020 05:59 PM (IST)
पार्षद के पति के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप
पार्षद के पति के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप

रुड़की(हरिद्वार), जेएनएन। सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में एक पार्षद पति के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों का आरोप है कि पार्षद पति अनावश्यक रूप से उनके कार्य में दखल करते हैं। उनके साथ अभद्रता की जाती है। सफाई कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

loksabha election banner

नगर निगम के सफाई कर्मचारी बुधवार को निगम परिसर में पहुंचे। उन्होंने सोलानीपुरम की पार्षद देवकी जोशी के पति रमेश जोशी के खिलाफ पहले तो जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारी सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट से मिले। कर्मचारियों ने सहायक नगर आयुक्त को बताया कि पार्षद के पति रमेश जोशी उनके कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं। उनके साथ अभद्रता करते रहते हैं। यही नहीं उन्होंने अपने घर की तीसरी मंजिल पर स्प्रे मशीन से दवा का छिड़काव कराया। मशीन में मानक से अधिक दवा डलवाई। दवा युक्त पानी मशीन से छलक कर्मचारी सनी की पीठ पर गिर गया, जिससे उसकी कमर पर छाले पड़ गए हैं। 

कर्मचारी नेता सनाती बिरला ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। कोई भी बाहरी व्यक्ति अगर  कर्मचारियों के कार्यों में हस्तक्षेप करता है या फिर उनसे अभद्रता करेगा तो कर्मचारी उसका जवाब उनकी भाषा में ही देंगे। उधर, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा का कहना है कि सफाई कर्मचारी नियमों के अनुसार कार्य करेंगे। अगर किसी को उनके कार्य से कोई शिकायत है तो वह इसकी शिकायत निगम अधिकारियों से करें। वहीं पार्षद देवकी जोशी का कहना है कि उनके पति ने किसी से अभद्रता नहीं की है। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: बिना अनुमति उत्तराखंड आ रहे प्रवासियों की ट्रेस हुई कॉन्टेक्ट हिस्ट्री

उनके क्षेत्र में 15 सफाई कर्मचारी हैं, लेकिन यहां पर सात कर्मचारी ही काम करते मिले थे। इस संबंध में सफाई नायक से जानकारी ली गई थी। इस मौके पर नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री मोहन सिंह, रामेश्वर प्रसाद, राकेश कुमार, संजीव, विजय, घनश्याम, नानंद चंद, रवि, विनेश, नरेश, राहुल, राजीव, टीटू, सुनील, सनि, आनंद सुमित और अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कोरोना से जीत जरूर मिलेगी, हिम्मत बनाए रखने की जरूरत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.