चर्च में जोर-शोर से शुरू हुई क्रिसमस की तैयारियां
जागरण संवाददाता, रुड़की: शिक्षानगरी में क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई
जागरण संवाददाता, रुड़की: शिक्षानगरी में क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। चर्चों में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। वहीं क्रिसमस से पहले पड़ने वाले विशेष संडे पर भी चर्च में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। क्रिसमस को लेकर इसाई समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
शहर में करीब आधा दर्जन चर्च हैं। इनमें सिविल लाइंस स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, शेर कोठी स्थित सेंट एन्ड्रूज चर्च, आइआइटी रुड़की परिसर स्थित सेंट जॉन्स चर्च, आरपी चर्च और जादूगर रोड का सेक्रेड हार्ट चर्च शामिल है। इन सभी चर्च में क्रिसमस को लेकर उत्साह के साथ तैयारियों की जा रही हैं। चर्च में साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई का काम किया जा रहा है। वहीं शहर के सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च और सेंट एन्ड्रूज चर्च में क्रिसमस से पहले मनाया जाने वाला विशेष संडे का कार्यक्रम भी प्रारंभ हो गया है। सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के पादरी शशि कपूर मसीह ने बताया कि क्रिसमस से पहले बनाए जाने वाले विशेष संडे का कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसी उपलक्ष्य में नौ दिसंबर को बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। जबकि 16 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं एवं बच्चों को मदद दी जाएगी। बताया कि 17 दिसंबर से डोर टू डोर कैरोल ¨स¨गग का कार्यक्रम भी शुरू होगा। कैरोल ¨स¨गग ग्रुप घर-घर गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह का गुणगान करेगा और क्रिसमस के गीत गाए जाएंगे। आरपी चर्च के पादरी अजय एस मसीह ने बताया कि क्रिसमस के उपलक्ष्य में 18, 19 एवं 20 दिसंबर को डोर टू डोर कैरोल ¨स¨गग होगा। इसके अलावा क्रिसमस ड्रामा, क्रिसमस ट्री, क्रिसमस मिलन समेत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।