Move to Jagran APP

छठ शरीर और मन को ऊर्जा प्रदान करती है: केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह

छठ महोत्सव में हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने सभी पूर्वांचल वासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। कहा छठ शरीर और मन को ऊर्जा प्रदान करती है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 26 Oct 2017 05:41 PM (IST)Updated: Thu, 26 Oct 2017 09:43 PM (IST)
छठ शरीर और मन को ऊर्जा प्रदान करती है: केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह
छठ शरीर और मन को ऊर्जा प्रदान करती है: केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह

हरिद्वार, [जेएनएन]: पूर्वांचल जन जागृति संस्था और बिहार महासभा की ओर से हरकी पैड़ी मालवीय घाट पर आयोजित छठ महोत्सव में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने सभी पूर्वांचल वासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि छठ शरीर और मन को ऊर्जा प्रदान करती है। छठ पूजा का पौराणिक ही नहीं वैज्ञानिक आधार भी है। सर्दियों में जब सूर्य की किरणें कम हो जाती हैं तो इस व्रत के माध्यम से हम पूरी सर्दी भगवान भास्कर देव से ऊर्जा का संचार करते हैं।

छठी मैया को नाना प्रकार के पकवानों से जो अर्घ्य दिया जाता है उसका भी महत्व है। क्योंकि पकवान बनाने में हम नए अन्न का प्रयोग करते हैं और इसे अपने जीवन में उतारते हैं।

उन्होंने स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्र मदन कौशिक को भी छठ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि छठ महापर्व आस्था का महापर्व है। छठ व्रतियों से हमें प्रकृति की पूजा करने और अनुशासित रहने की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने छठी मैया से राष्ट्र की संपन्नता के लिए भी कामना की।

यह भी पढ़ें: छठी मइया की भक्ति में डूबे लोग, जानिए इससे प्रचलित लोक कथाएं 

यह भी पढ़ें: छठी मइया की भक्ति में डूबे लोग, छठ घाटों पर की सफार्इ, देखें तस्वीरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.