.धूमधाम से मनाया 131वां जन्मोत्सव
जागरण संवाददाता हरिद्वार योग योगेश्वर महाप्रभु रामलाल जी भगवान का 131 वां जन्मोत्सव सूरत गिरी
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: योग योगेश्वर महाप्रभु रामलाल जी भगवान का 131 वां जन्मोत्सव सूरत गिरी बंगला संस्कृत महाविद्यालय संन्यास मार्ग कनखल में धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। जन्मोत्सव प्रधान योगाचार्य देव अमित देव के सानिध्य में मनाया गया। शाम चार बजे महाप्रभु रामलाल भगवान,मुलखराज भगवान, देवी दयाल भगवान और सुरेंद्र देव भगवान के स्वरूप को सिर पर विराजमान कर योगाचार्य अमित देव ने कनखल से हरकी पैड़ी तक पैदल शोभा यात्रा निकाली। भक्तों ने भजन करते हुए जयकारे भी लगाये। हरकी पैड़ी पहुंच शोभा यात्रा का समापन हुआ। गुरुजी की आरती की उतारी गयी। शोभा यात्रा में मयंक गोयल, महेशचंद गोयल, राजीव जौली, नीरज गुलाटी, रवि चावला, रमेशचंद गोयल, शोभित गोयल, युगल किशोर गोयल, तनु आहूजा आदि मौजूद रहे।