Move to Jagran APP

विवाहिता सहारनपुर में, पति संग जाने को नहीं राजी

संवाद सूत्र लक्सर लक्सर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता विवाहिता को पुलिस ने सहारनपुर से बरा

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 08:38 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 08:38 PM (IST)
विवाहिता सहारनपुर में, पति संग जाने को नहीं राजी
विवाहिता सहारनपुर में, पति संग जाने को नहीं राजी

संवाद सूत्र, लक्सर: लक्सर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता विवाहिता को पुलिस ने सहारनपुर से बरामद कर लिया। विवाहिता ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ जाने से मना कर दिया। वहीं पुलिस ने एक लापता किशोरी को भी बरामद किया है।

loksabha election banner

लक्सर निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके घर फलौदा सहारनपुर निवासी एक युवक का आना-जाना था। पिछले दिनों आरोपित युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया था। युवक ने आरोपि पर धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को विवाहिता के सहारनपुर में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने सहारनपुर से विवाहिता को बरामद कर लिया। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। इसी से परेशान होकर वह स्वयं अपने घर से चली गई थी। इसके बाद से वह सहारनपुर में रह रही थी। विवाहिता ने पुलिस के समक्ष अपने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि विवाहिता को एसडीएम कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे। कोर्ट के आदेशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर से सटे एक गांव निवासी किशोरी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसे पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। पुलिस किशोरी को कोतवाली ले आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.