'मेरी पर्शियन कैट मार दी...' रुड़की के अस्पताल में पालतू बिल्ली की मौत पर फूटफूट कर रोया बच्चा
रुड़की में उपचार के दौरान एक बिल्ली की मौत हो गई, जिसके बाद मालिक और उसके स्वजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। उपचार के दौरान चिकित्सक के क्लीनिक पर पर्शियन कैट की मौत हो गई। इसके बाद बिल्ली मालिक और उसके स्वजन ने हंगामा किया। इस बावत पुलिस से शिकायत की गई है। दोनों पक्षों में सुलह की वार्ता चल रही है। वहीं कैट की मौत पर बच्चा फूटफूट कर रोने लगा।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि उन्होंने एक बिल्ली पाल रखी थी। बिल्ली ने घर पर दो बच्चों का जन्म दिया। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद वह बिल्ली को सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक पशु चिकित्सक के क्लीनिक पर ले गये। यहां पर उसने बताया कि उसके दो बच्चे पेट में है।
उसने सर्जरी से दोनों बच्चों के जन्म होने की बात कही। जिस पर परिवार ने हामी भर दी। आरोप है कि चिकित्सक ने उसकी सर्जरी कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस से मामले की शिकायत की है। वहीं दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।
