ननद-भाभी पर चोरी का मुकदमा दर्ज
सिविल लाइंस के एक ज्वेलरी शोरूम से सोने की चेन चोरी कर फरार हो रही ननद-भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से सोने की दो चेन बरामद की गई है। शोरूम प्रभारी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जागरण संवाददाता, रुड़की: सिविल लाइंस के एक ज्वेलरी शोरूम से सोने की चेन चोरी कर फरार हो रही ननद-भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से सोने की दो चेन बरामद की गई है। शोरूम प्रभारी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड के पास तनिष्क का शोरूम है। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे दो महिलाएं बुर्के में जेवरात खरीदने आई। शोरूम में मौजूद कर्मचारी उन्हें गहने दिखाने लगे। इस बीच दोनों महिलाओं ने दो चेन गायब कर दी। इसी बीच कर्मचारियों को शक हुआ। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच दोनों वहां से जाने लगी। लेकिन, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। दोनों के कब्जे से दो सोने की चेन बरामद की गई। पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम मोनी और सोनी निवासी खालापार मुजफ्फरनगर बताया। मोनी ने बताया कि सोनी उसकी ननद है। पति से विवाद होने पर उसकी ननद कुछ समय से मायके रह रही है। बताया कि परिवार में किसी की शादी थी, लेकिन इनके पास रुपये नहीं थे। इस पर वो चोरी के इरादे से यहां आई थी। इंस्पेक्टर अमरजीत ¨सह ने बताया कि तनिष्क शोरूम के प्रभारी मोहित वैध की तहरीर पर भाभी और ननद के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। इनके परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।